टीकमगढ़ । प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पुलिस लाइन खेल परिसर पर समर कप फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है l इस प्रतियोगिता में वही बच्चे भाग ले रहे है जिन्होंने समर कैंप का फॉर्म भरा है l प्रतियोगिता का आयोजन तीन समूह में किए जाएंगे अंडर 12 अंडर 15 और अंडर -19 आयु वर्ग में l 24 मई 2025 शनिवार के दिन सुबह मिनी वर्ग में दो मैच खेले गये पहला मैच रॉयल चैलेंजर और सनराइजर्स के बीच खेले गया जिसमें दोनों टीम ने एक-एक गोल किया और मैच बराबरी पर समाप्त हुआ जबकि दूसरा मैच किंग्स एकादश औऱ फाइटर के बीच खेला गया है जिसमें किंग्स एकादश ने फाइटर क्लब को तीन जीरो से हराया l आज के मैच के मुख्य अतिथि पुलिस पेंसेनर पूर्ब टी आई खलील खान, सुरेश कुमार दोन्देरिया, आकाश चतुर्वेदी, पुरुषोत्तम चतुर्वेदी, पूर्व डिप्टी रेंजर रमेश कुमार शर्मा, हकीम मौलवी वाहिद अली रहे l आज के मैच के निर्णायक शाहरुख खान एवं कुमारी जूही वाल्मीकि थे l टूर्नामेंट को सफल बनाने में श्री अनूप मंडल फुटबॉल प्रशिक्षक औऱ श्री सपनेश चौधरी का सराहनीय योगदान रहा l प्रतियोगिता का फाइनल मैच 29 मई को खेला जाएगा जिसमें विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को शील्ड और मेडल से सम्मानित किया जाएगा l जो बच्चे समर कैंप में 100 प्रतिशत उपस्थित रहे उन्हें भी विशेष पुरुष्कार से सम्मानित किया जाएगा l

