नर्मदापुरम / एकल अभियान अंचल नर्मदापुरम संच माखननगर की आचार्य मासिक बैठक संपन्न हुई। सर्व प्रथम मां सरस्वती व भारत माता की पूजा अर्चना कर बैठक को संबोधित किया। महिला समिति सदस्यों द्वारा एकल अभियान की पांच मुखी शिक्षा पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई है। आचार्यों को छोटे छोटे कुटीर उद्योग व लघु उद्योग के बारे में अवगत कराया गया है, जिसमें अंचल से महिला समिति अध्यक्ष श्रीमती अंजना स्वर्णकार (अंचल अध्यक्ष), श्रीमति चित्रा हरने (अंचल संरक्षक) और संच महिला समिति (अध्यक्ष) श्रीमती अर्चना पुरोहित और संच महिला समिति सदस्य श्रीमति प्रीति शर्मा , कविता शर्मा, वर्षा सोनी, अंचल से (अभियान प्रमुख) अशोक डालके, (अंचल गतिविधि प्रमुख) नीलेश कहार, संच प्रमुख मनोज चौहान एवं आचार्य उपस्थित रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722