टीकमगढ़। 31 मई 2025 केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डाॅ वीरेन्द्र कुमार ने आज चिकित्सालय टीकमगढ़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सालय के विभिन्न विभागों एवं जांच केंद्रों का अवलोकन किया और संचालकों से उपलब्ध जनसुविधाओं एवं आवश्यकताओं के विषय में जानकारी प्राप्त की।
केन्द्रीय मंत्री ने निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लांट के संचालन की जानकारी ली। तत्पषात उन्होंने चिकित्सालय के विभिन्न वार्डाें में पहुंचकर मरीजों से संवाद कर सुविधाओं की जानकारी ली तथा संचालित स्टाफ एवं चिकित्सा कर्मियों से बातचीत की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने चिकित्सालय के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सेवा सुलभ करवाने के निर्देष दिये।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा अन्य जनप्रतिनिधि सिविल सर्जन डाॅ अमित शुक्ला संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी डाॅक्टर सहित स्टाफ उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

