टीकमगढ़ । मुख्यालय से लगे ग्राम महाराजपुरा में स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 29 मई 2025 से किया जा रहा है जहां आसपास क्षेत्र सहित ग्राम के लोग श्रीमद् भागवत कथा में पहुंचकर कथा श्रवण कर रहे हैं और धर्म-लाभ अर्जित कर रहे हैं। यह कथा सिद्ध बाबा सरकार की कृपा से हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी पंडित पंडित शिवनारायण तिवारी के आयोजन में की जा रही है जहां भक्तगण पहुंचकर इसका पुण्य-लाभ ले रहे हैं। कथावाचक पंडित श्री रामलला शास्त्री जी उरई जिला जालौन एक से बढ़कर एक प्रसंग भागवत कथा में सुना रहे हैं जिन्हें सुनकर भक्त मंत्र मुग्ध हो रहे हैं। श्रीमद् भागवत कथा के समापन अवसर पर आगामी 04 जून 2025 को हवन पूजन एवं भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा इस धर्म महोत्सव के आयोज पंडित शिवनारायण तिवारी, पंडित कैलाश तिवारी,पंडित राम नारायण तिवारी ने समस्त धर्म प्रेमी, भक्त जनों, क्षेत्र वासियों से अपील की है कि कथा में सम्मिलित होकर कथा सुनकर धर्म-लाभ अर्जित करें।

