टीकमगढ़। मंदिरों की जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने और मंदिरों के राजस्व रिकॉर्डो को दुरुस्त कराने की पहिल जिला कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की लोगों को राज आ रही है और लोग जिला कलेक्टर की इस पहिल की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं जहां जिले में कई मंदिरों की जमीने अतिक्रमण की चपेट में है और उनके राजस्व रिकॉर्डो को भी तितर-वितर किया गया है मंदिरों की जमीनों की सीमा और मंदिरों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की पहिल जिला कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की एक अभिनव पहिल है जहां मंदिरों के प्रति इस प्रकार की कार्रवाई पहली बार देखने को मिली है लोगों का कहना है कि जिला कलेक्टर की यह पहिल सराहनीय है जहां वैसे तो जिले भर में ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व की गौचर जमीनों पर अतिक्रमण है जिसके चलते गौवंश भी इधर-उधर भटक रहा रहा है साथ-साथ मंदिरों की जमीनों पर भी अतिक्रमण पसरा हैं और मंदिरों के राजस्व रिकॉर्डो को भी कहीं-कहीं तितर- वितर किया गया है और कहीं-कहीं उससे छेड़छाड़ की गई है। उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कई ऐसे मंदिर हैं जिनकी जमीने अतिक्रमण की चपेट में है जहां उनकी राजस्व सीमा का कोई अता-पता नहीं है जहां जिला कलेक्टर ने इस मुद्दे को प्राथमिकता से लिया है और इस मुद्दे पर तत्परता से
कार्यवाही भी की जा रही है। वहीं जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में ज्यादातर गौचर भूमियों पर भी अतिक्रमण है जिसको भी जिला कलेक्टर ने संज्ञान में लिया है और इस मुद्दे पर भी जिला प्रशासन तत्परता से काम कर रहा है जहां इन मुद्दों के प्रति कार्यवाही को लेकर जिले वासियों ने कलेक्टर की इस कार्य प्रणाली की सराहना की है और आशा जताई है कि आगामी समय में भी इन मुद्दों पर तत्परता से जिला प्रशासन जरूर कार्यवाही करता रहेगा।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

