टीकमगढ़। शासन के निर्देषानुसार आज जिला मुख्यालय पर संयुक्त कार्यालय परिसर में जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने संयुक्त कार्यालय परिसर स्थित जनसुनवाई कक्ष में अपर कलेक्टर श्री पीएस चैहान तथा डिप्टी कलेक्टर एसके तोमर के साथ आमजन से प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं को सुना तथा निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देषित किया। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करते हुए शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में मंगलवार 03 जून 2025 को आमजन से प्राप्त 135 आवेदनों पर सुनवाई की गई। आवेदन पत्रों को 10 दिवस में निराकृत कर उसका प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये। जनसुनवाई में आमजनता से प्राप्त पेंशन, उपचार सहायता, खाद्यान्न पर्ची प्राप्त नहीं होने, गरीबी रेखा में नाम शामिल करने, सीमांकन, विधवा तथा दिव्यांग पेंशन, राहत राशि के वितरण तथा जाति प्रमाण पत्र सहित विभिन्न आवेदन पत्रों पर सुनवाई की गई।

