टीकमगढ़। मंगलवार दिनाँक 03 जून 2025 को
मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजनांतर्गत हितग्राही हल्लीबाई अहिरवार को अनुग्रह सहायता की राशि कार्यालय नगर पालिका परिषद् में प्रदाय की गई। हितग्राही के पति की मृत्यु दिनांक 21 दिसंबर 2021 को हो गई थी श्रमिक के संबल योजना कार्ड के तहत हितग्राही को 02 लाख रूपये की सहायता प्राप्त होनी थी किन्तु श्रमिक का संबल योजना का कार्ड बंद था हितग्राही के परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत खराब थी जिस कारण मानवीय आधार पर निकाय के सीएमओ की अनुशंसा पर अपील के माध्यम से एसडीएम द्वारा श्रमिक का कार्ड पुन जीवित किया गया तथा कलेक्टर की अनुशंसा के आधार पर हितग्राही को अनुग्रह सहायता राशि का लाभ मुख नगर पालिका अधिकारी ओमपाल सिंह भदोरिया द्वारा दिया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद देवीदयाल अहिरवार भीं उपस्थिति रहें इस अवसर पर हितग्राही हल्लीबाई अहिरवार द्वारा मुख्यमंत्री तथा कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय का आभार व्यक्त किया गया।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

