नर्मदापुरम/कन्हैया लाल वर्मा/मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को पचमढ़ी के राज भवन परिसर में आयोजित “आम महोत्सव” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने मणि प्रभा एवं बॉम्बे ग्रीन किस्म के आम चखकर महोत्सव का शुभारंभ किया। आम का रसास्वादन कर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आम की मिठास और स्वाद की सराहना की। उन्होंने प्रदर्शनी में लाए गए देशी आम भी चखे। प्रदर्शनी में जम्बो केसर, सुंदरजा, कृष्ण भोग, लंगड़ा आम, गजरिया, मालदा आदि किस्मो की सराहना की। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला एवं श्री जगदीश देवड़ा के साथ-साथ लोक निर्माण मंत्री एवं नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री श्री राकेश सिंह और मंत्री श्री विश्वास सारंग, श्री प्रहलाद पटेल आदि ने भी आम का स्वाद चखा और आम की विभिन्न किस्मो की सराहना की। इस अवसर पर नरसिंहपुर के किसान श्री विजय पाल सिंह ने आम की विभिन्न किस्मो की टोकरी मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भेंट की। आम उत्पादक किसान श्री सुभाष पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को “यथार्थ गीता” पुस्तिका इस अवसर पर भेंट की।
👉. आम प्रदर्शनी में इन किस्मो का प्रदर्शन किया गया
मंगलवार को राजभवन में आयोजित “आम महोत्सव” में जिन किस्मो का प्रदर्शन किया गया उनमें आम्रपाली, लंगड़ा, दशहरी, चौसा, तोता परी, फ़ाज़ली, बंगाल पाली, तुर्रापर, शुकर गुठली, मिश्री, हापुस, स्वर्णप्रभा, काला पहाड़, हिमसागर, स्वर्णरेखा, रत्ना, केसर, रुक्मणी, साबनिया, नीलम, सिंधु, जहांगीर, प्यारी, रॉयल मिस्री, जर्दालू, सेंसेशन,रस भंडार और राम केला शामिल है।
Dr Mohan Yadav CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #MPCabinetInPachmarhi

