टीकमगढ़। जिला सॉफ्टबॉल संघ सचिव पी प्रसन्ना कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 43वीं जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप चंडीगढ़ में 29 से 2 जून 2025 तक आयोजित हुए इस प्रतियोगिता मध्यप्रदेश को बालक एवं बालिक वर्ग में दोहरी सफलता मिली। बालिका वर्ग में मध्यप्रदेश को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ एवं बालक वर्ग में मध्य प्रदर्शन को रजत पदक प्राप्त हुआ बालिका वर्ग में टीकमगढ़ मध्यप्रदेश की टीम में जिले की प्रतिभा लोधी का चयन हुआ था। वहीं दूसरी ओर बालक वर्ग में जिले 3 बालक विक्की सेन,संकल्प झा,ऋषि साहू का चयन हुआ था। बालिका वर्ग में मध्यप्रदेश ने हरियाणा को 3-0 से हराया और बालक वर्ग में मध्यप्रदेश को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। सभी खिलाड़ी भारतीय खेल प्राधिकरण ट्रेनिंग सेंटर टीकमगढ़ के खिलाड़ी हैं और साई सॉफ्टबॉल कोच देवेश चंदेल के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय, पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री मनोहर सिंह मंडलोई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सीताराम ससत्या, एसडीएम टीकमगढ़ श्री लोकेंद्र सिंह सरल, श्री देवेश चंदेल केंद्र प्रभारी साई सेंटर आदि अनेकों ने खिलाड़ियों को बधाई दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

