टीकमगढ़। कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला खनिज प्रतिष्ठान विवेक श्रोत्रिय द्वारा मध्यप्रदेश जिला खनिज प्रतिष्ठान की कार्यपालिका समिति की बैठक में लिये गये निर्णय अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु एक उच्च प्राथमिकता एवं 4 अन्य प्राथमिकता के कार्याें की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई।
जारी आदेशानुसार कुल स्वीकृत कार्याें में से 2 कार्याें यथा कन्या हाई स्कूल दिगौड़ा के प्रवेश द्वार (गेट) एवं हॉल की मरम्मत कार्य के लिये 3.07 लाख रूपये तथा मुसाफिर खाना (ओल्ड रेस्ट हाऊस) महेन्द्र सागर तालाब के सामने, टीकमगढ़ के लिये 15.39 लाख रूपये की कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग टीकमगढ़ द्वारा प्रस्तुत प्राक्कलन एवं तकनीकी स्वीकृति के आधार पर कार्य की प्रशासकीय/वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। यह कार्य क्रियान्वयन एजेंसी लोक निर्माण विभाग टीकमगढ़ द्वारा किये जायेंगे।
इसी प्रकार कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग सागर द्वारा 3 कार्याें यथा नजरबाग मंदिर परिसर में प्रकाश व्यवस्था हेतु 12.39 लाख रूपये, हनुमान चालीसा मंदिर परिसर में प्रकाश व्यवस्था हेतु 5.78 लाख रूपये तथा जानकीबाग मंदिर परिसर में प्रकाश व्यवस्था हेतु 6.91 लाख रूपये की प्राक्कलन एवं तकनीकी स्वीकृति के आधार पर कार्य की प्रशासकीय/वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। यह कार्य क्रियान्वयन एजेंसी नगर पालिका टीकमगढ़ द्वारा पूर्ण किये जायेंगे।
ज्ञातव्य है कि कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला खनिज प्रतिष्ठान श्री विवेक श्रोत्रिय की अध्यक्षता में मध्यप्रदेश जिला खनिज प्रतिष्ठान नियम के प्रावधानानुसार कार्यपालिका समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों, कार्यपालिका समिति के सदस्यों के द्वारा नवीन कार्याें से संबंधित प्रस्तुत प्रस्तावों के संबंध में जानकारी प्रस्तुत की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु प्राप्त प्रस्तावों का समिति के सदस्यगणों द्वारा प्राप्त प्रस्तावों के परीक्षण उपरांत एक उच्च प्राथमिकता एवं 4 अन्य प्राथमिकता के कार्याें को कराने का निर्णय लिया गया।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

