नर्मदापुरम/कन्हैयालाल वर्मा/नदियाँ कई संस्कृतियों की परिपोषिकाएँ एवं जीवन के उद्गम का स्त्रोत हैं। प्रत्येक नदी की अपनी एक प्रकृति होती है। जलस्रोतों की शुद्धता; उनकी निरंतरता और पारंपरिक जलसंस्कृति को बनाए रखने के लिए आवश्यक है। इस प्राचीन कुंड, प्राचीन धरोहर का संरक्षण हो सके; हमारा यही संकल्प होना चाहिए।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह कुंड लगभग 200 वर्ष पुराना है। कुंड में लगे पत्थर इसकी गवाही देते हैं।
#जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP की अपनी ‘संकल्प यात्रा’ को आगे बढ़ाते हुए आज जिला नर्मदापुरम की जनपद पंचायत कोहदा(लाड़ी आम) के ग्राम रांझी में ‘हथेड़ नदी के उद्गम स्थल’ पर भ्रमण-विधिवत पूजन और ग्रामीणों से संवाद करने का शुभ अवसर मिला।
इस दौरान विधायक श्री @psvermabjp जी, पीयूष शर्मा, जपंअ-केसला श्री गंगाराम कमले, जपंउ श्री सुनील पटेल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री अनिल बुंदेला,श्री शिवकिशोर रावत, श्री रामसेवक रावत सहित स्थानीय ग्रामीणजन और कार्यकर्ता साथ रहे।
#उद्गम_मानस_यात्रा

