टीकमगढ़। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वूमेन फॉर ट्री अभियान के तहत अमृत मित्र एवं स्व सहायता समूह की महिलाओं के साथ शासकीय वीरांगना अवंती बाई लोधी कन्या महाविद्यालय में पौधरोपण का कार्य किया। इस अवसर पर पार्षदगण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओमपाल सिंह भदोरिया एवं स्व सहायता समूह की महिलायें व नगरपालिका के कर्मचारी उपस्थित हुए।

