टीकमगढ़। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने बताया कि जिले में 21 मई से 30 मई 2025 तक चलाये गये विषेष अभियान अंतर्गत अविवादित नामांतरण के 3506 तथा अविवादित बंटवारे 377 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इन निराकृत प्रकरणों से संबंधित कृषक एवं अन्य हितग्राही तहसील से नामांतरण तथा बटवारे के आदेष की प्रति प्राप्त कर सकते हैं। श्री श्रोत्रिय ने बताया कि अविवादित नामांतरण, अविवादित बंटवारे के निराकरण के लिये जिले में 10 दिन के इस अभियान में दैनिक रूप से लक्ष्य निर्धारित किये गये तथा सभी तहसीलदारों द्वारा षिविर लगाकर अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण कराया गया। ज्ञातव्य है कि जिले में राजस्व महाअभियान अंतर्गत 21 मई से 30 मई 2025 तक अविवादित नामांतरण, अविवादित बंटवारे के प्रकरणों के निराकरण हेतु ग्रामीण एवं नगरीय निकायों में सभी तहसीलदारों द्वारा शिविर लगाकर अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसके साथ ही जिला स्तरीय शिविर में भी सम्पूर्ण जिले के प्रकरणों का निराकरण किया गया। अभियान के तहत आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन अभिलेख दुरुस्तीकरण के प्रकरण भी निराकृत किये गये।

