टीकमगढ़ । प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षा अभियान अंतर्गत दिनांक 09 जून 2025 को कलेक्टर के आदेश अनुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में डॉक्टर रुचि साहू खंड चिकित्सा अधिकारी बड़ागांव द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव में डॉक्टर शिखा खरे एएमओ कु.नेहा सिंह नर्सिंग ऑफिसर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बुडेरा डॉ.रवि पुरोहित एवम बड़ागाँव, डॉ. अर्चना जैन, श्रीमती द्रोपती सोनकिया एल एल व्ही एवम पी एच सी मबई में डॉक्टर अर्चना जैन एएमओ, कु. पूजा राय नर्सिंग ऑफिसर द्वारा गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें सहयोगी कर्मचारियों का पूर्ण सहयोग दिया एवं महिलाओं को स्वल्पाहार वितरण किया गया एवं हाई रिस्क महिलाओं को उच्च संस्था के लिए रेफर किया गया उपस्थित महिलाओं को गर्मी के मौसम में लू से बचाव एवं साफ पानी एवं ताजा भोजन करने की सलाह दी गई।

