टीकमगढ़। पलेरा विकासखंड की ग्राम पंचायत मातोल में स्थित अलबेली अघोरी बाबा के पास मंगलवार 10 जून 2025 को भव्य संगीतमय सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया जहां श्रोताओं ने इसका आनंद लिया और इस धर्म महोत्सव में भक्त झूमते नाचते नजर आए। मुख्य रूप से इस सुंदरकांड के आयोजन के दौरान टीकमगढ़ से कांग्रेस के युवा नेता और समाज सेवी जितेंद्र जैन क्रांतिकारी इस कार्यक्रम मे सम्मिलित होने पहुंचे और कार्यक्रम का भरपूर धर्म लाभ लिया एवं अलबेली अघोरी बाबा का दर्शन कर कृपा प्राप्त की इस मौके पर इस क्षेत्र के भारी संख्या में श्रोतागण धर्म प्रेमी भक्तजन और श्रद्धालु मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि अलबेली अघोरी बाबा के पास भूत प्रेत की बधाओं सहित तमाम प्रकार के रोग दूर होते हैं जहां भक्त आस्था के साथ पहुंच रहे हैं और उनके कष्ट अघोरी बाबा के दरबार में दूर हो रहे हैं यह भक्तों की आस्था का केंद्र बना हुआ है जहां लोग अपनी समस्याओं से छुटकारा पा रहे हैं। राजेश यादव फूलपुर के द्वारा सुंदरकांड के पाठ का आयोजन कराया गया जिसमें आसपास क्षेत्र के धर्म प्रेमियों ने पहुंचकर धर्म लाभ लिया बागेश्वर धाम के कृपा पात्र सियाराम भगत अलबेली अघोरी बाबा के दरबार में रहते हैं।