टीकमगढ़ । जिला मुख्यालय से महज 05 किलोमीटर दूर गणेशगंज ग्राम पंचायत के मौजा हार में स्थित प्राचीन मां अंजनी माता का मंदिर है जहां आजकल शनिवार और मंगलवार को दरबार लगाया जाता है और भक्तों की समस्याओं का निवारण किया जाता है वहीं प्रत्येक माह की पूर्णमासी को भव्य भंडारे सहित भजन कीर्तन संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं दिव्या दरबार भी लगाया जाता है और अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन पूर्णमासी के दिन किया जाता है जहां मंदिर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर धर्म-लाभ अर्जित कर रहे हैं और माता रानी की कृपा प्राप्त कर अपने कष्टों से मुक्ति पा रहे हैं। प्रत्येक पूर्णिमा के दिन यहां हजारों की संख्या में भक्त एकत्रित होते है जहां माता रानी के दर्शन पूजन कर अपनी मनौतिया माता रानी से मांगते हैं वही दिव्य दरबार भी लगाया जाता है जहां भक्तों की समस्याओं का निवारण किया जाता है। 11 जून 2025 बुधवार पूर्णमासी के दिन यहां माता रानी के मंदिर में हजारों की संख्या में भक्त एकत्रित हुए जहां भव्य भंडारे सहित संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया एवं भव्य भंडारे का भी आयोजन हुआ जिसमें श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसादि ग्रहण किया वहीं दिव्य दरबार भी लगाया गया जहां भक्तों द्वारा अपनी-अपनी समस्याओं से छुटकारा पाया गया। वैसे तो यहां प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को भक्तों का तांता लगता है लेकिन पूर्णमासी के दिन यहां भव्य कार्यक्रम किए जाते हैं जहां भारी संख्या में यहां श्रद्धालु आकर माता रानी की कृपा प्राप्त करते हैं। मंदिर के पुजारी पंडित जगन्नाथ शुक्ला ने बताया कि माता रानी मां अंजनी का यह प्राचीन सिद्ध मंदिर है जहां भक्तों की मनोकामनाऐं माता रानी पूरीं करतीं हैं महाराज अर्जुन कृष्ण शास्त्री जी द्वारा यहां दिव्य दरबार भी लगाया जाता है जिसमे भक्तों की अर्जियां लगाई जाती हैं और महाराज जी भक्तों की समस्याओं का हल करते हैं। माता रानी के भक्त नगर के ताल दरवाजा निवासी संजय त्रिपाठी पूर्णमासी 11 जून 2025 के सुंदरकांड कार्यक्रम में सम्मिलित हुए जिन्होंने मंदिर की समस्त विकास को लेकर और बिजली की व्यवस्था मंदिर प्रांगण में आतिशीघृ कराए जाने को लेकर जिला प्रशासन जन, प्रतिनिधियों एवं बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से अपेक्षा रखी है और मंदिर के विकास में पूर्ण सहभागिता एवं सहयोग की सभी आशा जताई है। ———–बिजली न होने से मंदिर का रुका चहू मुखी विकास भक्त होते हैं परेशान——- माता अंजनी मंदिर प्रांगण में बिजली न होने से धार्मिक कार्यक्रमों को करने में बहुत परेशानियां होती हैं और मंदिर का चहुमुखी विकास भी बिजली न होने के कारण रुका हुआ है भक्तों ने श्रद्धालुओं ने जिला कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय सहित जिले के जिम्मेवार जनप्रतिनिधियों एवं बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से यह अपेक्षा की है कि इस मंदिर के चहुमुखी विकास को लेकर अति शीघ्र यहां बिजली की व्यवस्था कराई जाए जिससे कि मंदिर का चहुमुखी विकास हो सके और भक्तों द्वारा धार्मिक कार्यक्रम कराए जाने पर कोई भी समस्या न हो।