टीकमगढ़। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय द्वारा प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने हेतु पॉलिथीन के विकल्प के रूप में कपड़े के थैलों को बढ़ावा देने की दृष्टि से प्लास्टिक हटाओ कपड़े का थैला अपनाओ जागरूकता कार्यक्रम राजेंद्र पार्क में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आम नागरिकों को कपड़े के थेले वितरित किए गए और प्लास्टिक एवं पोलीथीन का प्रयोग नहीं करने की शपथ भी दिलाई गई। साथ ही प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक द्वारा कटरा बाजार भ्रमण कर लोगों में जागरूकता लाने हेतु कपड़े के थेले वितरित किए। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओमपाल सिंह भदोरिया, पाषर्द श्रीमती रजनी पूनम जयसवाल, जसवंत बल्मीक, पार्षद प्रतिनिधि एवम अन्य पार्षद गणों सहित निकाय के कर्मचारियों में सामुदायिक संगठक दीपिका शर्मा,आयुषी सोनी, प्रवीण खरे, शुभम वर्मा, सफाई हबलदार राकेश बल्मीक एवं नगर पालिका के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

