टीकमगढ़। सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार 12 जून 2025 को जिला मुख्यालय पर सिंधी धर्मशाला के समीप स्थित जिला भाजपा कार्यालय में एक प्रेस वार्ता की गई प्रेस वार्ता को मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने संबोधित किया इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत सहित नगर पालिका टीकमगढ़ के नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद व भाजपा युवा नेता अभिषेक खरे रानू सहित भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रफुल्लू द्विवेदी पंम्मू और स्वप्निल तिवारी मौजूद रहे इस प्रेस वार्ता के दौरान प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथी भी उपस्थित थे। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री भाजपा एवं जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम 11 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा की वह उपलब्धियां गिनाईं जिनके चलते देश ने सुशासन पाया है एवं गरीबों का कल्याण हुआ है प्रधानमंत्री आवास योजना,प्रधानमंत्री बीमा जन धन योजना , प्रधानमंत्री मातृत्व योजना सहित चलाई जा रही है जनहितैषी अनेक भाजपा की योजनाओं का विवरण दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में तमाम भाजपा की उपलब्धियां गिनाई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा जनहित मे चलाई जा रही कई योजनाओं को बताया और उनके द्वारा किए गए जनकल्याण गरीब कल्याण के कार्यों को भी प्रदेश महामंत्री एवं जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने प्रेस वार्ता में पत्रकारों के सम्मुख रखा उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार लगातार गरीब कल्याण के लिए काम कर रही है जहां देश में विकास की गंगा बह रही है और अंतिम व्यक्ति के छोर तक भाजपा की योजनाओं का संचालन भाजपा बड़ी कड़ाई से कर रही है जिसका लाभ जन-जन तक पहुंच रहा है भाजपा की सरकार में लोग समृद्धशाली विकास के पथ पर अग्रसर हो रहे हैं।

