टीकमगढ़ । जनपद जतारा एवं मोहनगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत केशवगढ़ में नल जल योजना के कार्य को शुरू कराने के लिए दो वर्ष पूर्व भूमि पूजन किया गया था लेकिन इस पंचायत में आज दिनांक तक नल जल योजना के कार्य को लेकर कोई भी काम नहीं कराया गया है जिसको लेकर ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ ने भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री आवास सहित प्रशासनिक सचिवों के पास पहुंचकर अपनी शिकायत की और ग्राम पंचायत में अति शीघ्र नल जल योजना का कार्य प्रारंभ कराने की मांग कि सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन ने भोपाल पहुंचकर उन्होंने तमाम संबंधित प्रशासनिक सचिवों को पत्र दिए और बात मुलाकात कर नल जल योजना का कार्य शुरू कराने की मांग रखी। प्रेस को यह तमाम जानकारी सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

