टीकमगढ़ । जतारा जनपद एवं मोहनगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत केशवगढ़ के सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ ने भोपाल पहुंचकर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर से मुलाकात कर ग्राम पंचायत केशवगढ़ की विकराल समस्याओं से अवगत कराया जहां प्रभारी मंत्री ने तत्काल कलेक्टर टीकमगढ़ को लिखा पत्र लिखा और ग्राम पंचायत की समस्याओं को शीघ्र निराकृत करने के लिए पत्र के माध्यम से निर्देशित किया। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत केशवगढ़ में बीते 02 वर्ष पूर्व नल जल योजना के कार्य निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया गया था लेकिन आज दिनांक तक यहां नल जल योजना का कोई भी कार्य नहीं किया गया है, वहीं दूसरी ओर ग्राम पंचायत में जगह-जगह शासकीय भूमि पर अतिक्रमण पसरा है जिसको लेकर ग्राम पंचायत के विकास कार्य वाधित हो रहे हैं सरपंच द्वारा कई बार जिला प्रशासन को पत्रों के माध्यम से अवगत भी कराया गया लेकिन समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया जब जिला स्तर पर समस्याऐं निराकृत नहीं हुई तब मजबूरन सरपंच प्रतिनिधि को भोपाल की ओर कदम उठाने पड़े और भोपाल जाकर मध्य प्रदेश शासन एवं टीकमगढ़ जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर को अपनी व्यथा सुनाई और प्रशासनिक सचिवों सहित मुख्यमंत्री को भी पत्रों के माध्यम से पंचायत की समस्याओं से अवगत कराया एवं भोपाल पहुंचकर सरपंच प्रतिनिधि ने सभी से मुलाकात की। प्रेस को यह तमाम जानकारी ग्राम पंचायत केशवगढ़ के सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

