टीकमगढ़ । भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय आव्हान पर देश भर में तहसील स्तरीय अभ्यास वर्ग आयोजित हो रहे है। इसी कड़ी में जिले की तहसील दिगौड़ा में अभ्यास वर्ग ग्राम खरोई के देवी जी मंदिर में व मोहनगढ तहसील के ग्राम नादिया में आयोजित हुआ अभ्यास वर्ग पांच सत्रों में सम्पन्न हुआ जिसमें प्रथम सत्र में तहसील अध्यक्ष फूल सिंह घोष ने दंतोपंत ठेंगड़े के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला, द्वितीय सत्र में जिला युवा वाहिनी प्रमुख राकेश सिंह घोष ने किसानों को भारतीय किसान संघ की रीति नीति से अवगत कराया, तृतीय सत्र में जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि ने भारतीय किसान संघ की कार्य पद्धति के बारे में बताया, चतुर्थ सत्र में तहसील अध्यक्ष फूल सिंह घोष ने ग्राम समिति के कार्य बताए , पंचम सत्र में जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि ने संगठन की कार्य पद्धति पर किसानों को जानकारी दी, इसके बाद पंचम व अंतिम सत्र में जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि ने सभी किसानों से राष्ट्र निर्माण में जैविक खेती का अनिवार्य बताया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय किसान संघ जिले भर के किसानों को अभ्यास वर्ग के माध्यम से प्रशिक्षित करेगा । इस अभ्यास वर्ग में भारतीय किसान संघ के जिला, तहसील पदाधिकारी व ग्राम समितियां मौजूद रही। प्रेस को यह तमाम जानकारी भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष शिवमोहन गिरी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

