टीकमगढ़। मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने आज जबलपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र बरगी के ग्राम बेलखेड़ा में आयोजित राज्य कार्यक्रम में प्रदेष की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 1.27 करोड़ बहनों के खाते में 1551.44 करोड़ रूपये, 56.68 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन हितग्राहियों को 341 करोड़ रूपये, 27 लाख बहनों को सिलेंडर रीफिलिंग के लिए 39.14 करोड़ रूपये की राषि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया। मुख्यमंत्री डाॅ. यादव द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से टीकमगढ़ जिले की 02 लाख 08 हजार 65 लाड़ली बहनों के खातों में 25 करोड़ 53 लाख 29 हजार 850 रूपये की राषि अंतरित की गई। इस दौरान जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी कक्ष में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री पीएस चैहान, संयुक्त कलेक्टर श्री शैलेन्द्र सिंह सहित संबंधित अधिकारियों तथा लाभान्वित लाड़ली बहनों द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा एवं सुना गया। कार्यक्रम के अंत में लाड़ली बहना योजना के लाभान्वित हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये। लाड़ली बहना का लाभ पाकर लाड़ली बहनें खुश हैं तथा खुश होकर कहती हैं कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और हमारे भैया डॉ. मोहन यादव ने हम लाड़ली बहनों को योजना की 25वीं किश्त दी है,जिसका उपयोग हम अपने बच्चों की पढ़ाई तथा अपने खर्च में करेंगे। इसके लिये मुख्यमंत्री जी का हम सभी बहनें बहुत-बहुत आभार व्यक्त कर धन्यवाद देती हैं।

