टीकमगढ़। कुंडेश्वर मंदिर ट्रस्ट की चुनाव प्रक्रिया करीब 08 वर्ष बाद कराई गई जहां 15 जून 2025 को नई कार्यकारिणी के लिए मतदान कराया गया मतदान के पश्चात करीब 22 घंटे चली मतगणना के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें कार्यकारिणी सदस्यों सहित सभी पदाधिकारी शामिल है जो उम्मीदवार इस नई कार्यकारिणी में विजई हुए हैं उनमें अध्यक्ष के लिए अभिषेक पस्तोर को चुना गया जिन्हें 426 मत प्राप्त हुए वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर रम्मू नायक विजई हुए जिन्हें 539 मत प्राप्त हुए उपाध्यक्ष के पद पर अरुण कुमार दीक्षित ने जीत हासिल की जिन्हें 500 मत प्राप्त हुए सचिव राजेंद्र कुमार मिश्रा को चुना गया जिन्हें 397 मत प्राप्त हुए। वही संतोष तिवारी को कोषाअध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी सदस्यों में अखिलेश दीक्षित को 687 वोट मिले जो विजयी हुए। और जो पदाधिकारी विजई हुए उनमें संजय दीक्षित सहसचिव और पुष्पेंद्र आंतरिक अंकेक्षक चुने गए। वहीं संयुक्त सचिव को भी चुना गया। उल्लेखनीय है कि 1709 पंजीकृत मतदाताओं में से कुल 1310 मतदाताओं ने इस चुनाव में मतदान किया जहां मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी सदस्यों एवं सभी पदाधिकारियों के चुनाव कराए गए जहां नई कार्यकारिणी घोषित की गई।