टीकमगढ़ । पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन डॉ हिमानी खन्ना एवं पुलिस उप महानिरीक्षक छतरपुर रेंज ललित शाक्यवार के निर्देशानुसार दिनांक 17 जून 2025 मंगलवार को जिले के समस्त अनुभागों, थानों एवं चौकियों पर जनसुनवाई शिविरों का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय पर* पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आमजन की समस्याएं सुनी गईं। प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाना,चौकी प्रभारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में टीकमगढ़ एवं जतारा अनुभागों में अनुभागीय अधिकारी पुलिस तथा *समस्त थाना,चौकी प्रभारियों* द्वारा स्थानीय जनसुनवाई शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में सी.एम. हेल्पलाइन से प्राप्त आवेदनों सहित आम नागरिकों की व्यक्तिगत शिकायतें दर्ज की गईं एवं समुचित निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सभी थाना,चौकी प्रभारियों ने स्वयं उपस्थित रहकर आमजन की शिकायतें सुनीं तथा शिकायतकर्ताओं को समस्या समाधान का समुचित आश्वासन* दिया गया। पुलिस आमजन की सेवा व शिकायत निवारण हेतु प्रतिबद्ध है। ऐसे जनसुनवाई शिविर भविष्य में भी *नियमित रूप से आयोजित* किए जाते रहेंगे, ताकि नागरिकों की शिकायतों का त्वरित व पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

