टीकमगढ़। निर्वाचन आयोग के निर्देषानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईव्हीएम तथा व्हीव्हीपीएटी मषीनों के लिये बनाये गये वेयर हाउस का तिमाही निरीक्षण किया जाता है। इसीक्रम में आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक श्रोत्रिय ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईव्हीएम तथा व्हीव्हीपीएटी मषीनों के लिये कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईव्हीएम वेयर हाउस को खुलवाकर उसका निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवष्यक निर्देष दिये। इस अवसर पर मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि श्री जितेन्द्र घुवारा, मुलायम अहिरवार, गिरधारी लाल कबीर, दलुराम अहिरवार, वेयर प्रभारी एपीसी श्री सुभाष मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

