टीकमगढ़। जिले में महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में एक विशेष जिला स्तरीय जागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान का उद्देश्य घरेलू हिंसा की रोकथाम के साथ-साथ महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना है। जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में इस अभियान को सक्रिय रूप से संचालित करें। इसी क्रम में दिनांक 17 जून 2025 को बड़ागांव पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें आमजन को घरेलू हिंसा की गंभीरता और उससे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। यह अभियान विशेष रूप से दूरस्थ, पिछड़े, आदिवासी एवं आर्थिक रूप से कमजोर क्षेत्रों की महिलाओं को लक्षित कर संचालित किया जा रहा है। महिला हितों की रक्षा के उद्देश्य से पुलिस द्वारा क्षेत्रीय जनसमुदाय को हेल्पलाइन नंबर आपात कालीन सहायता सेवाओं महिला सुरक्षा कानून एवं संबंधित अधिकारों की जानकारी दी जा रही है।—-पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने इस अवसर पर कहा—-
कि हमारा उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सजग बनाना भी है। यदि हर महिला अपने अधिकारों को समझे और किसी भी प्रकार की हिंसा के विरुद्ध निर्भय होकर आवाज उठाए, तभी सच्चे अर्थों में सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है।—पुलिस विभाग द्वारा यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि इस अभियान के अंतर्गत प्राप्त *फीडबैक* के आधार पर *स्थानीय स्तर पर आवश्यक सुधारात्मक कदम* भी तत्काल प्रभाव से उठाए जाएं।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722