टीकमगढ़। 24 अक्टूबर 2022 सोमवार को अंचल भर में जगमगाती रोशनी का पर्व दीपावली मनाया गया जहां पर्व की परंपरा के अनुसार घर घर में धन के देवता कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना बड़े ही विधि विधान से परंपरागत अनुसार की गई और लोगों ने मां लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर से सदा भंडार भरे रहने,व घर में सुख समृद्धि की कामना की और मनौतियां मांगी इस मौके पर घर का आंगन और कोने-कोने दियों की रोशनी से जगमगा उठे जहां इस रोशनी के पर्व पर लोगों ने बड़े ही उत्साह और खुशी के साथ वर्ष में एक ही बार मनाए जाने वाला पर्व दीपावली मनाया और पर्व के मौके पर एक दूसरे को दिवाली पर्व की शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि हिंदू पर्वो की परंपरा में दिवाली का पर्व बड़ा ही महत्वपूर्ण और वर्ष का बड़ा त्योहार माना जाता है जिसे घर-घर में परिवार एक साथ मिलकर बड़े ही उत्साह और खुशियों के साथ मनाते हैं एवं पर्व की रीति नीति के अनुसार पूजा अर्चना कर घर के कोने कोने आंगन को रोशनी से रोशन किया जाता है इस मौके पर बच्चे भी इस त्योहार की खुशियां अपने दूसरे मिजाज में मनाते हैं जहां नए नए कपड़े पटाखे मिठाइयां और खिलौने आदि के साथ पर्व को मनाते हैं और खुशियां जाया करते हैं।

