टीकमगढ़। दीपावली त्यौहार की परंपरा में सम्मिलित 5 दिवसीय पर्व जहां दीपावली के अगले दिन गोवर्धन की पूजा अर्चना की जाती है लेकिन इस बार दीपावली के अगले दिन 25 अक्टूबर 2022 मंगलवार को सूर्य ग्रहण होने के कारण गोवर्धन की पूजा अर्चना नहीं की गई और आज दीपावली के दूसरे दिन 26 अक्टूबर 2022 को गोवर्धन की पूजा घर घर में परंपरा के अनुसार की जाएगी। उल्लेखनीय है कि 25 अक्टूबर 2022 को सूर्य ग्रहण होने के कारण गोवर्धन की पूजा अर्चना नहीं की गई और यह पूजा अर्चना आज बुधवार के दिन की जाएगी।

