इटारसी / शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष कार्यालय देशबंधु पुरा में भारतीय जनता पार्टी जिला नर्मदा पुरम की जिलाध्यक्ष श्रीमती प्रीति शुक्ला, इटारसी नगर अल्प प्रवास के दौरान पहुंची। जहां पर भाजपा नगर मंडल इटारसी के मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे के नेतृत्व में इटारसी नगर मंडल की नवीन कार्यकारिणी के समस्त मंडल पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्यों व वरिष्ठ जनों ने जिलाध्यक्ष को पुष्प गुच्छ प्रदान कर, संगठन का दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत किया एवं मुलाकात की।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722