टीकमगढ़। जिले में मानसून की तीव्र सक्रियता और संभावित भारी बारिश की आशंका को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने पूरे जिले में सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था को मज़बूती से लागू करने के निर्देश जारी किए हैं। जिले के समस्त थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे नदी घाटों, पुलों और जलभराव वाले क्षेत्रों पर विशेष निगरानी* रखें, यातायात को सुरक्षित बनाएं, और जनसामान्य को आपदा प्रबंधन से जुड़ी जरूरी जानकारी और सहयोग उपलब्ध कराएं। एसपी श्री मंडलोई ने स्पष्ट कहा है कि जनजीवन की सुरक्षा सर्वोपरि है। किसी भी स्थिति में लापरवाही नहीं चलेगी। उनके नेतृत्व में जिले की पुलिस टीम को हर परिस्थिति के लिए तैयार और संवेदनशील रहने का स्पष्ट आदेश दिया गया है। पुलिस की यह मुहिम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सीताराम और एसडीओपी टीकमगढ़ व जतारा के मार्गदर्शन में और भी व्यापक रूप से क्रियान्वित की जा रही है। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए ज़मीनी स्तर पर जो कदम पुलिस टीम द्वारा उठाए जा रहे हैं उनमें ,नदी घाटों और जलभराव क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण,पुलों पर जलप्रवाह के समय ट्रैफिक को नियंत्रित करना और वैकल्पिक मार्ग सुझाना,तटीय इलाकों के ग्रामीणों को आपदा से निपटने की प्राथमिक जानकारी देना,आपात स्थिति में त्वरित रेस्क्यू टीम की तैनाती और जरूरी सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, इन सभी प्रयासों का मुख्य उद्देश्य यह कि संभावित प्राकृतिक आपदा के समय जन-धन की हानि को न्यूनतम करना तथा नागरिकों को पहले से जागरूक और तैयार रखना।—-पुलिस की आमजन से अपील— पुलिस प्रशासन ने आम जनमानस से यह अपील की है कि प्रशासन के निर्देशों का पालन करें,
अनावश्यक रूप से नदी घाटों या जलभराव वाली जगहों पर न जाएं,किसी भी आपात स्थिति में तुरंत *निकटतम थाना या हेल्पलाइन नंबर से संपर्क करें।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

