टीकमगढ़। मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमती प्रवीणा व्यास के मार्गदर्शन एवं मुख्य आतिथ्य में आज न्यायालय प्रांगण, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ग्राम बड़ागांव खुर्द, गोपालपुरा, गुसाई का मुजरा, अनंतपुरा में अंतराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टीकमगढ़ श्रीमती प्रवीणा व्यास द्वारा न्यायालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित एंजिल एवोड विद्यालय के छात्र-छात्राओं को नशा के दुष्टपरिणाम एवं गुड टच बेड टच के संबंध में जानकारी दी। साथ ही लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम के पश्चात शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, ग्राम बड़ागांव खुर्द, गोपालपुरा, गुसाई का मुजरा, अनंतपुरा में अंतराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर आयोजित किये गये विधिक जागरूकता शिविर में श्रीमती सुनीता गोयल द्वारा नशा मुक्ति के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि नशा मुक्त जीवन जीने के लिए परिवार और दोस्तों का सहयोग सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। यदि समाज भी इस समस्या के खिलाफ एकजुट हो जाए तो नशे पर काबू पाया जा सकता है। एक नशा मुक्त समाज न केवल स्वस्थ बल्कि सशक्त भी होता है। हमें इस दिशा में जागरूकता फैलाने और एकजुट होकर काम करने की जरूरत है। तााकि नशे को जड़ से खत्म किया जा सके। उक्त स्थान पर आयोजित कार्यक्रमों में नशा मुक्ति की शपथ दिलायी गई। साथ ही हयूमन टैफिकिंग की जानकारी दी। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में नुक्कड़ नाटक, आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये।
कार्यक्रमों मे विशेष न्यायाधीश श्री नरेन्द्र कुमार गुप्ता, न्यायाधीश श्री राकेश जाटव, महाविद्यालय के प्राध्यापक सहित छात्र-छात्राए, ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

