जबलपुर / 78वीं राष्ट्रीय सीनियर तैराकी प्रतियोगिता 2025 भुनेश्वर उड़ीसा में मध्यप्रदेश के स्टार तैराक अद्वैत पागे ने प्रतियोगिता के अंतिम दिन रजत पदक पर कब्जा जमाया। यह इस प्रतियोगिता में यह उनका दूसरा पदक है, उक्त जानकारी देते हुए मध्य प्रदेश तैराकी संघ के सचिव जय कुमार वर्मा ने बताया कि अद्वैत पागे ने आज अंतिम दिन 4×100 मी. व्यक्तिगत मेडले में 4:26:90 समय के साथ द्वितीय स्थान के साथ रजत पदक पर अपना कब्जा किया। जबकि कर्नाटक के तैराक शाॅन गांगुली ने 4:24:64 समय के साथ प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक पर अपना कब्जा जमाया। जबकि गुजरात के आर्यन नेहरा ने 4:30:35 समय के साथ तीसरे स्थान पर रहकर कांस्य पदक पर अपना कब्जा जमाया। उल्लेखनीय है की प्रतियोगिता में अद्वैत पागे ने इसके पहले भी 1500 मी फ्री स्टाइल में कांस्य पदक भी हासिल कर चुके हैं। अद्वैत की दोहरी सफलता पर मध्य प्रदेश तैराकी संघ की अध्यक्ष पीयूष शर्मा, कोषाध्यक्ष योगेंद्र सिंह राठौड़, सहसचिव रामकुमार खिलरानी, सीमांत द्विवेदी, राजेंद्र उपाध्याय, सचिन पाल, सुनील पटेल, राकेश जोशी, अशोक मोदी, ओपी जगावत, गौरव द्विवेदी, दिलीप जोशी, शिशुकुंज स्विमिंग अकैडमी के डायरेक्टर मनोज दुवे, कोच आकाश चौधरी, वेदांत कस्बे टीम मैनेजर जमना पटेल ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722