टीकमगढ़। मामला है जिला संयुक्त कलेक्ट्रेट कार्यालय का, जहां कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रवेश करने वाले मुख्य द्वार के ऊपर बारिश के मौसम में लगातार पानी का लीकेज प्रवेश द्वार के बीचों बीच होता है जहां चैनल गेट लगा हुआ है कलेक्ट्रेट कार्यालय के अंदर आने जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के ऊपर इस लीकेज का पानी लगातार गिर रहा है यहां तक की इस प्रवेश द्वार से ही कलेक्ट्रेट कार्यालय के आला से आला वरिष्ठ अधिकारी रोजाना इसी टपकते हुए पानी से निकल रहे हैं और आ जा रहे हैं लेकिन किसी को फुर्सत ही नहीं है यह लीकेज मुख्य प्रवेश द्वार पर बरसात के मौसम में बरसों से हो रहा है लेकिन इसमें सुधार नहीं किया गया लोगों का कहना है कि जब जिला प्रशासन के मुख्य प्रवेश द्वार पर बारिश के मौसम में इस प्रकार लीकेज हो रहा है और कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है तो फिर जिले भर में शासकीय भवनों का क्या आलम बरसात के मौसम में होता होगा यह तो सिर्फ अंदाजा ही लगाया जा सकता है। लोगों का मानना है कि या तो इस लीकेज को सुधारने के लिए जिला प्रशासन के पास शायद बजट नहीं है या फिर अधिकारियों को ऐसे कार्यों के लिए फुर्सत नहीं है। जिला कलेक्ट कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार के बीचों बीच पानी का लीकेज प्रति वर्ष बरसात के मौसम में होता है और ऐसे ही टपकते हुए पानी से आना जाना लगा रहता है लेकिन इसे आज तक ठीक नहीं कराया गया जिसका आलम आज भी जस का तस बना हुआ है और पानी का लीकेज मुख्य प्रवेश द्वार से होता रहता है।