टीकमगढ़। सदियों से चली आ रही परंपरा के अनुसार भगवान जगन्नाथ प्रभु की रथ यात्रा के पश्चात आषाढी मेलों की शुरुआत हो जाती है नगर के ताल दरवाजा निवासी प्रभु भक्त साकेत राज पस्तोर ने प्रेस को व्हाट्सएप के माध्यम से जानकारी लिखित रूप में देते हुए बताया कि भगवान प्रभु जगन्नाथ की रथ यात्रा होने के पश्चात आषाढी मेले शुरू हो जाते हैं जहां इसी श्रृंखला में 01 जुलाई 2025 मंगलवार को बौरी हनुमान मंदिर प्रांगढ़ में आषाढी मेले का आयोजन किया जाएगा वहीं 08 जुलाई 2025 मंगलवार को नगर के हनुमान चालीसा मंदिर में मेला आयोजित होगा एवं 15 जुलाई 2025 मंगलवार को धूरकोट हनुमान मंदिर प्रांगण में मेला लगेगा एवं 22 जुलाई 2025 मंगलवार को रौरइया हनुमान मंदिर में मेला होगा एवं 25 जुलाई 2025 शुक्रवार के दिन भैरव जी का मेला होगा और 26 जुलाई 2025 शनिवार को रेंज के हनुमान मंदिर सिविल लाइन में मेला लगेगा एवं 29 जुलाई 2025 को झिरकी बगिया हनुमान मंदिर में मेला आयोजित होगा एवं 05 अगस्त 2025 को जरिया के हनुमान मंदिर ललितपुर रोड पर मेला होगा।

