टीकमगढ़। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में 01 जुलाई2025 को दीक्षारंभ छात्र प्रेरण कार्यक्रम मनाया गया जिसमें सर्वप्रथम महाविद्यालय के द्वार पर नव प्रवेशित छात्राओं का महाविद्यालय के स्टाफ द्वारा तिलक लगाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। तद उपरांत छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय के स्वामी विवेकानंद हाल में एकत्रित किया गया ।वहां पर संस्था की प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर शशीप्रभा जैन, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉक्टर इंद्रजीत जैन, डॉ ए.बी. खरे, डॉक्टर वी.एस. शाक्य ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। उपस्थित छात्र,छात्राओं को महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी डॉ राजेश कुमार सैनी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत चलने वाले विभिन्न पाठ्यक्रमों की स विस्तार जानकारी दी।डॉ शशिप्रभा जैन ने छात्रों को निरंतर महाविद्यालय में आकर क्लास लेने के लिए प्रेरित किया। डॉ इंद्रजीत जैन ने छात्रों को बताया कि महाविद्यालय एक बगीचा है जिसमें छात्र-छात्राएं खिले हुए पुष्प के समान हैं इन पुष्पों को संभालना हर एक प्रोफेसर का दायित्व है। क्योंकि प्रोफेसर एक माली के समान है साथ ही आपने बताया कि आप विद्यार्थी अपने सपनों को साकार करने के लिए इस महाविद्यालय में अध्ययन करने के लिए आए हैं।अतः अपने कार्य के प्रति सदैव ईमानदार रहें, अपने माता-पिता के सपनों को साकार करने में कोई कसर न छोड़ें यह महाविद्यालय आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की धूरी है। यहां से अध्ययन करके कई प्रतिभाएं विदेश में अपना नाम रोशन कर चुकी है। अतः आप भी सदैव आगे बढ़े। डॉक्टर वीएस शाक्य ने एनसीसी के बारे में छात्र, छात्राओं का अवगत कराया। डॉक्टर मुकेश अहिरवार ने एन. एस. एस. इकाई में चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। युवा उत्सव प्रभारी डॉक्टर प्रतीक्षा चौबे ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रदान की। डॉक्टर सिद्धनाथ खजूरिया ने भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के विषय में जानकारी प्रदान की। डॉ नरेंद्र तिवारी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ सुमित बनर्जी, डॉक्टर राममनोहर अहिरवार, डॉक्टर कौशलेश पाठक, डॉ अखिलेश अहिरवार, डॉ रूपेश लुहारिया, डॉक्टर धनीराम अहिरवार, डॉ जितेंद्र सिंह, डॉक्टर संदीप चौरसिया, डॉ ज्योति पटेल, डॉक्टर प्रियंका दांगी, डॉक्टर स्तुति झा, डॉक्टर दीपिका स्वर्णकार, डॉ रजनी राय, डॉक्टर बीना गुप्त, डॉक्टर आस्था द्विवेदी, डॉक्टर राजकुमार ठाकुर, डॉक्टर शरद पाराशर, श्री अनिल झा महाविद्यालय के स्टाफ सहित बड़ी संख्या में नवप्रवेशित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

