टीकमगढ़। 01 जुलाई 2025 मंगलवार के दिन कांग्रेसी युवा नेता एवं वरिष्ठ समाजसेवी जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने जिला अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों का सम्मान किया और उनके प्रति आभार जताया इस अवसर पर युवा नेता एवं समाजसेवी जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने कहा कि वास्तव में डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप होते हैं जो मरीजों की सेवा कर उनके दुख-दर्द दूर करते हैं इस अवसर पर जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर पीएल विश्वकर्मा,डॉक्टर अजीत जैन सहित अनेक चिकित्सकों का जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने अपने सहयोगियों के साथ पहुंचकर सम्मान किया। कार्यक्रम के अवसर पर जिला चिकित्सालय में पदस्थ डॉक्टरों सहित जितेंद्र जैन क्रांतिकारी के अन्य सहयोगी मौजूद रहे।