टीकमगढ़। आगामी 24 घण्टों के दौरान गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने तथा उसके बाद मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 30 से 31 डि.से. तथा रात का न्यूनतम तापमान 23 से 24 डि.से. के बीच रहने की संभावना है। हवा की औसत गति 07 से 14 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना हैं।
आगामी 5 दिनों के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा तथा आसमान में बादल छाये रहने की संभावना को देखते हुए, किसान भाई खरीफ फसलों की तैयारी करें तथा फसलों की बुआई का कार्य बर्षा समाप्त होने पर (सप्तांहत) ही करें। किसान भाई धान की नर्सरी की पौध की देखभाल करें तथा खरपतवार निकालें। किसान भाईयों को सलाह दी जाती हैं, कि वह खरीफ की फसलों जैसे दृ सोयबीन, मक्का, उड़द, मूग़ं, तिल तथा मूंगफली आदि की बुवाई का कार्य कूड़-नाली विधि से करें।
आगामी घण्टों के दौरान गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने तथा उसके बाद मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना को घ्यान में रखते हुए, किसान भाई, खड़ी फसलों विशेषकर सब्जियों तथा फलदार वृक्षों में दवा का छिड़काव टाल देंवें। लगातार हो रही वर्षा तथा आनेवाले 24 घण्टों के दौरान गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी वर्षा होने तथा उसके बाद मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना को ध्यान में रखते हुए, किसान भाई खरीफ प्याज के नर्सरी की पौध की देखभाल करें तथा नर्सरी में पानी जमा ना होने दें। मिर्च तथा टमाटर की फसल में विषाणु रोग का प्रकोप देखा रहा है किसान भाई, फसल का निरीक्षण करें तथा ग्रसित पौधों को उखाड़कर जमीन में गाड़ दें। कद्दूवर्गीय सब्जियों में हानिकारक कीटों-बिमारियों की निगरानी करते रहें तथा इनके बेलों को भूमि से ऊपर चढ़ाने की व्यवस्था करें ताकि वर्षा से सब्जियों की लताओं को गलने से बचाया जा सके।
किसानों को सलाह दी जाती है कि वे अपने खेतों में अदरक की बुवाई का कार्य शुरू करें। साथ ही उन्नत किस्मों का चयन करें। नये फलबाग लगाने के लिये पूर्व में खोदे गये गड्ढों में पौधे लगाएं।फलबागों में गहरी गुड़ाई कर पेड़ों के चारो तरफ थालें बनायें तथा जल-निकासी की पर्याप्त व्यवस्था करें।वर्षा का गंदा पानी तालाबों से पीने से पशुऔं में पेट के कीड़ो के अतिरिक्ति कुछ छूत के रोग भी हो जाते हैं अतः उन्हें पशु चिकित्सक की सलाह से क्रमिनाशक दवाई 15-20 दिन में एक बार अवश्य पिलाएं।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

