टीकमगढ़। अग्रवाल महिला महासभा की प्रदेश उपमंत्री पूनम अग्रवाल ने बहनों को सिखाया की किस तरह हम डिस्पोजल बाटल और पॉलिथीन का उपयोग कर सकते हैं।
पूनम अग्रवाल ने कहा कि हम अपने घरों में आने वाली पॉलिथीन और डिस्पोजल बाटल को यहां वहां फेंक देते हैं।
पॉलिथीन को जानवर खा लेते हैं और वह अकाल मृत्यु को प्राप्त होते हैं।
हम सभी अपने अपने घर में आने वाली पॉलिथीन को डिस्पोजल बाटल के अन्दर दबादबाकर भर दें जब वह ठोस हो जाये तो वह एक ईंट का कार्य करती है जिसको ईको ब्रिक्स कहते हैं। जिसका प्रयोग हम कई जगह कर सकते हैं।
सभी बहनों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए संकल्प लिया और साथ ही दूसरों को भी प्रेरित करने का वचन दिया।
कार्यक्रम में अग्रवाल महिला महासभा की प्रदेश उपमंत्री पूनम अग्रवाल जिलाध्यक्ष स्मृति अग्रवाल महामंत्री दीप्ति अग्रवाल कोषाध्यक्ष ममता अग्रवाल शिल्पी अग्रवाल सुधा अग्रवाल आरती अग्रवाल राधा अग्रवाल निर्मला अग्रवाल रमा अग्रवाल अनामिका अग्रवाल सीमा अग्रवाल सुनीता अग्रवाल विनीता अग्रवाल प्रीति अग्रवाल शिखा अग्रवाल आशा अग्रवाल पारुल अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

