टीकमगढ़। स्थानीय भाजपा कार्यालय पर बुधवार 02 जुलाई 2025 को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। भाजपा मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल द्विवेदी पम्मू सहित स्वप्निल तिवारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बैतूल पूर्व सांसद व वर्तमान विधायक एवं कुशाभाऊ ठाकरे ट्रस्ट अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल को चुना गया, जिस पर केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार, भाजपा प्रदेश महामंत्री व जतारा विधायक हरिशंकर खटीक व भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने टीकमगढ़ भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से भोपाल जाकर उन्हें शुभकामनाएं दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय भाजपा कार्यालय पर आतिशबाजी पटाखे फोड़कर , एक दूसरे को मिठाई खिलाकर , बीजेपी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए जश्न मनाया। मीडिया प्रभारी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि हेमंत खंडेलवाल की कार्यकुशलता से सभी परिचित हैं , साथ उनकी अगुवाई में संगठनात्मक रूप से प्रदेश अग्रणी बनेगा। भाजपा कार्यालय पर हुए जश्न के दौरान भाजपा के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता गंण मौजूद रहे।

