टीकमगढ़। जिले में एक 01 से 05 जुलाई 2025 तक 485.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एक जून से 5 जुलाई 2025 तक जिले के वर्षामापी केन्द्र टीकमगढ़ द्वारा 733 मिलीमीटर, बड़ागांव धसान में 323, बल्देवगढ़ में 386, खरगापुर में 453, जतारा में 346, मोहनगढ़ में 573, लिधौरा में 376 और वर्षामापी केन्द्र पलेरा में 693 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। जिले में बीते 24 घंटे में 05 जुलाई तक 34 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान टीकमगढ़ में 28 मिलीमीटर, बड़ागांव धसान में 43, बल्देवगढ़ में 50, खरगापुर में 36, जतारा में 3, मोहनगढ़ में 13, लिधौरा में 7 और वर्षामापी केन्द्र पलेरा में 60 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

