टीकमगढ़ । 06 जुलाई 2025 को जिला भाजपा के पदाधिकारियों ने नगर के स्थानीय नए बस स्टैंड पर स्थित डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति स्थल पर पहुंचकर उनकी जन्म जयंती पर उन्हें फूलमाला अर्पित किए और उनकी जयंती मनाई इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं जतारा विधायक हरिशंकर खटीक, भाजपा जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत, भाजपा नेता विकास यादव भाजपा युवा नेता पंकज प्रजापति सहित भाजपा के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह कार्यक्रम सुबह करीब 09 बजे डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति स्थल पर किया गया और उनकी जन्म जयंती भाजपाइयों ने मनाई ।

