टीकमगढ़ । पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन डॉ हिमानी खन्ना ने दिनांक 07 जुलाई 2025 को जिले का भ्रमण किया ,जिसमें पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के साथ जिला स्तर पर संचालित पर्यावरण सरंक्षण अभियान अंतर्गत थाना जतारा परिसर में वृक्षारोपण किया व जनमानस को जीवन में पेड़ों के महत्व का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन को वृक्षों के संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूक रहने की अपील की। कार्यक्रम में एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम,थाना प्रभारी जतारा निरीक्षक रविभूषण पाठक,क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि,पत्रकार बंधु,गणमान्य नागरिक ,आमजन एवं थाना के सभी पुलिसाधिकारी कर्मचारी शामिल हुए । और सभी ने उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण किया इस सराहनीय पहल से पुलिस विभाग ने पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए समाज को एक प्रेरणादायक संदेश दिया है।

