


माखननगर / अभी बारिश प्रारंभ ही हुई है और माखन नगर की रोडो का यह आलम है कि रोड पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और रोड़ पर इतनी कीचड़ है कि लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है। आपको बता दें कि सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी जाने के लिए माखन नगर से ही जाना होता है इसी रोड से होकर । पिछले महीने पचमढ़ी में हुई मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में भारत सरकार के गृहमंत्री अमित शाह भी पहुंचे थे। आज थोड़ी सी बारिश से ही यह रोड अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है । रोड़ों की गुणवत्ता पर हमेशा ध्यान देना चाहिए।

