टीकमगढ़ । नगर के ताल दरवाजा निवासी साकेत राज पस्तोर का कहना है कि सन 2011 में महेंद्र सागर तालाब भरा था उसके बाद इस बारिश में तालाब करीब 13 -14 वर्ष बाद भरा है साकेत राज का कहना है कि तालाब का राजशाही चिन्ह कोलू तक पानी पहुंच गया है इसका मतलब है कि तालाब भर गया है लेकिन श्री पस्तोर का यह भी कहना है कि अभी भी एक-डेढ़ फीट तालाब और भरेगा और तालाब भर चुका है उन्होंने कहा कि तालाब की एक जगह से पट्टी भी टूटी हुई है जिसका सुधार कार्य अति आवश्यक है।—–भारी वाहन किये जाए प्रतिबंधित—- साकेत राज ने कहा है कि महेंद्र सागर तालाब की सड़क से भारी वाहनों को प्रतिबंधित किया जाए क्योंकि तालाब भरने के बाद भारी वाहनों का निकलना खतरे से खाली नहीं है वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि महेंद्र सागर तालाब पर स्थित भगवान शिव शंकर प्रतापेश्वर का मंदिर है
जहां सावन का माह चल रहा है और प्रति सोमवार को इस मंदिर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है जिसके चलते यहां से वाहन भी फर्राटे से दौड़ते जाते हैं जिनसे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है साकेत राज ने जिला प्रशासन एवं पुलिस शासन से कहा है कि इस सड़क को वाहनों की आवाजाही से पूर्ण तरह बंद किया जाए और भारी वाहनों का निकलना प्रतिबंधित हो एवं वेरीकेटस की व्यवस्था भी यहां पर कराई जाए।—– सूखे तालाब में बैठकर साकेत राज पस्तोर ने किया था सुंदरकांड का पाठ— सन 2011 में जब तालाब पूरी तरह से सूखा पड़ा हुआ था उस समय साकेत राज पस्तोर ने सूखे पड़े बीच तालाब में बैठकर अकेले सुंदरकांण्ड का पाठ किया था जिनका कहना था कि भगवान हर संकट को दूर करते हैं उसके बाद पानी वर्षा और फिर तालाब मे पानी भरा था लेकिन पूरी तरह से नहीं भर पाया था। उल्लेखनीय है कि साकेत राज पस्तोर ग्राम पंचायत सचिव है लेकिन समाज सेवा और धार्मिक एवं जनहितैषी कार्यों में उनकी रुचि सदैव अत्यधिक रहती है और इन कार्यों में उनकी भूमिका भी अग्रणी रहती है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

