टीकमगढ़। चातुर्मास में गिना जाने वाला पुण्य, पावन, पुनीत महीना श्रावण माह चल रहा है जिसके चलते इस महीने का पहला सोमवार 14 जुलाई 2025 को पड़ा जहां अंचल भर के शिवालयों पर सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा वहीं दूसरी ओर भगवान भोलेनाथ की नगरी शिव धाम कुंडेश्वर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने और उनकी पूजा अर्चना करने पहुंचे जहां पूरा मंदिर प्रांगण बम-बम भोले नाथ सावनके जयकारों से गूंज उठा और श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आए। उल्लेखनीय है कि क्षेत्र भर के शिव मंदिरों पर श्रावण माह के पहले सोमवार को सुबह से लेकर शाम तक भक्तों और श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही और श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना मे लीन नजर आए जहां सभी शिव मंदिरों पर हर-हर-महादेव के जयकारे गूंजते रहे ऐसा माना गया है कि सावन माह में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने से और उन्हें जल अर्पित करने से भक्तों की मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती है जिसको लेकर सावन के माह में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना का बड़ा ही विशेष महत्व बताया गया है।

