टीकमगढ़ अपने लिए तो सब कोई सब कुछ करता है लेकिन जो दूसरों के लिए करें शायद उसका पुण्त- प्रताप कुछ अलग ही होता है और ईश्वर उसका परिणाम भी देते हैं टीकमगढ़ नगर निवासी जितेंद्र जैन युवा कांग्रेसी नेता एवं समाजसेवी हैं जो लगातार दीन-हीनों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते हैं जहां कि उन्हें जैसे भी खबर दीन दुखियों की मिलती है वह अपनी सहयोगी टीम के साथ वहां पहुंच जाते हैं और जो उनसे बनता है वह गरीब की मदद करते हैं ऐसा ही मामला आया है खरगापुर विधानसभा के ग्राम पुरैनियां से जहां गरीब हरिजन हरिया अहिरवार का अति वर्षा के चलते मकान गिर गया जिससे हरिया का परिवार दरबदर हो गया और इस पीड़ित का परिवार अपने ही आशियाने में सिर छिपाने से वंचित हो गया कांग्रेसी युवा नेता एवं समाज सेवी जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने ग्राम पुरैनियां पहुंचकर इस दुखी परिवार से मुलाकात की और उनके दुःख दर्दों के आंसू पोंछते हुए उन्हें ढांढस बंधाया और जो कुछ बना उनकी आर्थिक मदद की, वही जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने संबंधित पटवारी और संबंधित तहसीलदार आदि से भी बातचीत कर शासन,जिला प्रशासन से पीड़ित को यथा उचित सहायता कराने की भी बात कही। उल्लेखनीय है कि जितेंद्र जैन क्रांतिकारी सदैव दीन दुखियों की मदद के लिए आगे रहते हैं और समाज सेवा के कार्यों में वह अग्रणी है एवं सदैव वह समाज सेवा के क्षेत्र में और दीन दुखियों की मदद के लिए कार्य करते रहते हैं जो उनसे बनता है वह मदद भी करते हैं जब इस संबंध में प्रेस ने जितेंद्र जैन क्रांतिकारी से बात की तो उन्होंने बताया कि ऐसा करने से मुझे सुकून और शांति मिलती है।