टीकमगढ़ । म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती प्रवीणा व्यास के मुख्य आतिथ्य में दिनांक 15.07.2025 से 15.09.2025 तक चलाये जा रहे पंच-ज अभियान के अंतर्गत दिनांक 15.07.2025 को जिला न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में श्रीमती प्रवीणा व्यास प्रधान जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने पौधारोपण करते हुए कहा कि हम प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे जिससे पर्यावरण स्वस्थ्य रहे, क्योकि मानव जीवन का अस्तित्व पर्यावरण पर ही निर्भर है और भारतीय संविधान में राज्य के नीति निदेशक तत्वों के अंतर्गत पर्यावरण को संरक्षित करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है। वृक्षारोपण कार्यक्रम में न्यायाधीशगण एवं अधिवक्तागण के द्वारा भी पौधो का रोपण किया गया और पौधों को सुरक्षित रखने का दायित्व भी सभी के द्वारा लिया गया। पंच-ज अभियान के अंतर्गत जिले भर में शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों एवं शासकीय भूमि पर पौधे लगाने का अभियान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टीकमगढ़ द्वारा 15 जुलाई से आरंभ किया गया है जो कि 15 सितम्बर तक आयोजित किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय, श्री शमरोज खान, विशेष न्यायाधीश श्री संजय कुमार गुप्ता, जिला न्यायाधीश श्री नरेन्द्र कुमार गुप्ता, श्री राजकुमार गुप्ता, श्री वरूण पुनासे, श्री कमलेश भरकुंदिया, सहित अन्य न्यायाधीशगण, अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ श्री अनिल त्रिपाठी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टीकमगढ़ श्रीमती सुनीता गोयल, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अनुज कुमार चंसौरिया, एल.ए.डी.सी.एस. के पदाधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

