टीकमगढ़। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार आयोग द्वारा बूथ लेवल आफीसर्स के लिए राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसीक्रम में आयोग के निर्देषानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देषन तथा डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी एसडीएम टीकमगढ़ श्री एसके तोमर के मार्गदर्षन में स्थानीय उत्सव भवन में 14 से 16 जुलाई तक विधानसभा क्षेत्र टीकमगढ़ के बीएलओ एवं सुपरवाईजरों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। तदनुसार 14 जुलाई को मास्टर ट्रेनर सहायक प्राध्यापक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टीकमगढ़ श्री शोभित बनर्जी, प्राचार्य हाईस्कूल नयाखेरा श्री सुरेषचन्द्र जैन, कनिष्ठ व्याख्याता डाईट कुण्डेष्वर श्री अरविन्द द्विवेदी द्वारा विधानसभा क्षेत्र-43 टीकमगढ़ के भाग संख्या एक से 85 तक, 15 जुलाई को मास्टर ट्रेनर सहायक प्राध्यापक शासकीय महाविद्यालय टीकमगढ़ डाॅ. राममनोहर अहिरवार, प्राचार्य उ.मा.वि. रानीपुरा श्री आरआर स्वर्णकार, प्राचार्य, वि.षि.अधि. टीकमगढ़ श्री सीएल अहिरवार द्वारा भाग संख्या 86 से 175 तथा 16 जुलाई को मास्टर ट्रेनर सहा. प्राध्यापक शास.स्ना.महा. टीकमगढ़ श्री मुकेष अहिरवार, प्रभारी प्राचार्य हाई स्कूल महाराजपुरा श्री बीएल साहू तथा उ.मा.षि. शास.उमावि. उत्कृष्ट टीकमगढ़ डाॅ. दीपक जैन द्वारा भाग संख्या 175 से 265 तक के बीएलओ एवं सुपरवाईजरों को प्रषिक्षण दिया गया है। मास्टर ट्रेनर द्वारा पीपीटी के माध्यम से बूथ लेवल आॅफिसर्स एवं सुपरवाईजरों को प्रषिक्षण दिया जा रहा है। इस दौरान निर्वाचक नामावली को त्रुटि रहित बनाने हेतु बीएलओ के क्षमता विकास हेतु मास्टर ट्रेनर द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रषिक्षण प्राप्त कर रहे बीएलओ तथा सुपरवाईजरों की समस्याओं का समाधान भी किया। इस अवसर पर विधानसभा क्षेत्र टीकमगढ़ निर्वाचन कार्यालय के संबंधित अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

