टीकमगढ़। जिले में 15 जून 2025 से लगातार हो रही बारिश के कारण जिले के किसानों की मुश्किले बढ़ गई है किसानों ने अभी तक अपनी फसल की बुबाई नही कर पाई है महज 20 प्रतिशत किसानों ने ही बुबाई कर पाई है परंतु उनकी भी फसल खराब हो चुकी है आज किसान बेबस है आज तक न कोई नेता ने उसकी सुध ली न कोई अधिकारी ने हर तरफ से हार मान चुका किसान भारतीय किसान संघ की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा था किसान बार बार अपने जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि से कहा रहा था कि हम बर्बाद हो गए है जिसे देखते हुए जिलाध्यक्ष ने गांव गांव में खेत खेत जाकर यथास्थिति को देखा व किसानों को ढांढस बंधाया और कहा कि हम हमेशा किसानों के साथ खड़े है । आज किसान अपने आप को बिल्कुल भी अकेला न समझे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी समय में भारतीय किसान संघ के द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया जाएगा व आर्थिक सहायता की मांग की जाएगी। इस अवसर पर भारतीय किसान संघ जिला मंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव, जिला जैविक खेती प्रमुख संतोष राजपूत, जिला कार्यकारिणी सदस्य रामकिशन पाल, टीकमगढ़ तहसील अध्यक्ष रामचंद्र श्रोती, तहसील संयोजक बद्री तिवारी, तहसील मंत्री निर्देश अहिरवार, तहसील, पाण्ड़ेर ग्राम समिति अध्यक्ष राजू चौबे, जागेश्वर चतुर्वेदी, करमारई ग्राम समिति अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह बुंदेला, हन्नू कुशवाहा, सोबरन यादव, दयाराम अहिरवार, जयराम विश्वकर्मा, अशोक कुशवाहा, दयाराम चढ़ार, जालिम कुशवाहा, दिल्ला कुशवाहा, मुलायम सिंह ठाकुर, संजीव यादव, हरिराम विश्वकर्मा, राजाराम यादव, ग्राम अस्तौन में तहसील कार्यकारिणी डरु रजक, देशराज रजक सदस्य सहित कई किसान मौजूद रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष शिवमोहन गिरी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

