टीकमगढ़। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ऊदल सिंह के निर्देशानुसार भिक्षावृत्ति को पूर्ण रूप से समाप्त किए जाने हेतु भिक्षा नहीं शिक्षा जैसा अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। इसीक्रम में चाइल्डलाइन टीकमगढ़ 1098 ने माध्यमिक शाला चकरा टीकमगढ़ में बच्चों एवं उपस्थित शिक्षकों के समक्ष कार्यक्रम भिक्षा नहीं शिक्षा का आयोजन किया। कार्यक्रम में चाइल्डलाइन प्रभारी सत्यम अर्जरिया एवं शिशु गृह प्रबंधक सुबोध श्रीवास्तव ने बच्चों के जीवन में शिक्षा के महत्व को बताया और भिक्षा एक सामाजिक अभिशाप है के विषय पर बताया एवं बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 बच्चों की नोटबुक में लिखवाया और इस हेल्पलाइन नंबर के महत्व को बताया यह नंबर बच्चों की समस्याओं का समाधान है। यदि कोई बच्चा किसी प्रकार की सामाजिक समस्या या व्यक्तिगत समस्या से ग्रसित है तो इस नंबर को डायल कर सकता है। चाइल्ड लाइन 1098 बच्चों की सहायता के लिए 24 घंटे और सातों दिन उपलब्ध है।

